ऑपरेशन कवच” विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत गाजियाबाद सम्भाग में 70 वाहनों के विरूद्ध व्यापक कार्यवाही

Share

गाजियाबाद। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये के निर्देशों के क्रम में दिनांक 20 जुलाई, 2026 को गाजियाबाद सम्भाग के जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर एवं हापुड़ “ऑपरेशन कवच” विशेष अभियान डॉ० सियाराम वर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य लंबी दूरी की स्लीपर बसों, ऑल इंडिया परमिट एवं ऑल यूपी परमिट धारक यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन जांच कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा बिना वैध परमिट, फिटनेस, बीमा एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के संचालित वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाना था। उक्त अभियान के दौरान सम्भाग गाजियाबाद के समस्त प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा जनपद के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष चेकिंग की गई। विशेष रूप से परी चौक के निकट जीरो प्वाइंट से महामाया फ्लाईओवर क्षेत्र तथा यूपी गेट से हापुड़ मेरठ रोड मार्ग पर संचालित यात्री वाहनों की जांच की गई। उक्त जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, चालक के अभिलेख, आपातकालीन सुरक्षा उपकरण, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। अभियान में निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार जनपद गाजियाबाद में 33 गौतमबुद्धनगर में 24 एवं हापुड़ में 13 कुल 70 वाहनों को चालान / बन्द करते हुए प्रशमन शुल्क रू0 23.45 लाख आरोपित किया गया।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/डॉ० सियाराम वर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि जनपदों प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं मानक अनुरूप परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना तथा अवैध एवं असुरक्षित यात्री परिवहन संचालन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा। यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, जिससे सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सके तथा यात्रियों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *