थाना रसूलाबाद क्षेत्र में कश्यप चौराहा ढकपूरवा लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, एक दर्जन घायल, 7 हैलट रेफर

Share
*पहल टुडे रसूलाबाद कानपुर देहात)।* कोतवाली क्षेत्र के अजनपुर-इनौती मार्ग पर नहर पुल के पास स्थित कश्यप चौराहा  ढकपुरवा और इनौती गांव के युवकों के बीच विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद कश्यप चौराहा ढकपुरवा के निवासी मंतोष ने जब बीच बचाव को गए तो उनके साथ भी धारदार हथियारों से मार पीट करदी पिता को पिटता देख परिजन दौड़े तो उनके साथ भी मारपीट करदी वहीं दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।झगड़े के दौरान किसी ने पुलिस को मर जाने की सूचना दे दी, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर *कोतवाल शिवनरायन सिंह* दो दर्जन सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी रसूलाबाद भिजवाया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/सीएचसी में तैनात *डॉ. ब्रजेश कुमार* ने फार्मासिस्ट के साथ सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर *7 लोगों को जिला अस्पताल से हैलट-उर्सला रेफर कर दिया गया।*  (ढकपुरवा निवासी)   सचिन पुत्र अशोक कुमार (25), चंदन पुत्र मंतोष कुमार (26), मंतोष पुत्र शिवराम (56), शिवम पुत्र मंतोष (27), निखिल पुत्र मनोज कुमार (18), सुनील कुमार पुत्र फूलचंद (36)।एवम  शिवम पुत्र  समर पाल सिंह (23)  दिनेश सिंह पुत्र विश्राम सिंह (50), धीरेंद्र सिंह पुत्र इंस्पेक्टर सिंह (40)। भी घायल हो गए ।कोतवाल शिवनरायन सिंह ने बताया कि पुलिस बारीकी से जांच कर रही है, तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *