सीडीओ ने 28 लाभार्थियों को सौंपे चयन पत्र, योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान

Share

बहराइच। दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिकाधिक लाभार्थियों तक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कॉन्क्लेव के दौरान आधुनिक डेयरी प्रबंधन, नंद बाबा दुग्ध मिशन, औपचारिक डेयरी प्रसंस्करण, चारा प्रबंधन, पशु रोगों की पहचान, रोकथाम, निगरानी, नियंत्रण एवं टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा की गई।गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीडीओ सुनील कुमार धनवंता ने पशुपालकों एवं दुग्ध उत्पादकों से अपील की कि वे विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जनपद में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/किसानों को खेती के साथ-साथ कृषि आधारित उद्योगों को अपनाना चाहिए, जिससे उनकी आय में गुणात्मक वृद्धि संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं चला रही हैं और यह कॉन्क्लेव डेयरी उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, लीड बैंक प्रबंधक जितेंद्र कुमार मसन्द, नंद बाबा दुग्ध मिशन के नोडल अधिकारी राम खेलावन, स्थानीय प्रभारी अजय प्रकाश श्रीवास्तव, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे और पशुपालकों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।कार्यक्रम के अंत में सीडीओ ने विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल व विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के प्रतिनिधियों तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के तहत ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित 28 लाभार्थियों को चयन पत्र एवं अनुमति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रगतिशील पशुपालक, दुग्ध उत्पादक एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *