बसपा ने कसी कमर, बूथ-सेक्टर कमेटियों को मजबूत करने पर जोर

Share

बाराबंकी। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को लखपेड़ाबाग लॉन में सेक्टर कमेटियों और महासचिवों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बूथ से लेकर सेक्टर स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर मंथन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में होती है। बूथ और सेक्टर कमेटियां मजबूत होंगी तो पार्टी चुनाव मैदान में मजबूती से उतर सकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने तथा अभी से चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों के चुनावी वादे जनता को आकर्षित करने तक सीमित हैं। उन्होंने दावा किया कि बसपा सरकार में प्रदेश में जितना विकास और जनहित का काम हुआ, उसका एक तिहाई भी बाद की सरकारें नहीं कर सकीं। विश्वनाथ पाल ने रामनगर स्थित वर्षों से बंद बुढ़वल शुगर मिल को दोबारा संचालित किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि मिल बंद होने से क्षेत्र के गन्ना किसान और मजदूर प्रभावित हैं। बसपा की सरकार बनने पर किसानों के हित में मिल को पुनः शुरू कराने का उन्होंने भरोसा दिलाया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/बैठक में बूथ और सेक्टर कमेटियों के गठन की प्रगति की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने और संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए गए। अयोध्या मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी अजय गौतम ने कहा कि मिशन-2027 के लक्ष्य के लिए अभी से लगातार संघर्ष करना होगा। बैठक में मायावती को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं ने मिशन-2027 के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। अध्यक्षता अयोध्या मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने की और संचालन अजय गौतम ने किया। इस मौके पर मंडल संयोजक भाईचारा रवि प्रकाश मौर्य, प्रभारी प्रत्याशी मोहम्मद मुबाशिर, दिग्विजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष तुलसी प्रसाद, विक्रम गौतम, जिला उपाध्यक्ष आसिफ खान, रामानुज यादव, अरविंद यादव, प्रमोद गौतम, जय श्रीराम वर्मा, मुकेश कनौजिया, सूरज रावत, करन रावत, बराती लाल गौतम, विद्या प्रसाद, साहब शरण पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गौतम, चंदा प्रधान सहित बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *