भदोही। थाना गोपीगंज क्षेत्र के नरऊर स्थित भदोही जनपद के बॉर्डर के पास शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार रिश्ते में साले-बहनोई की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।read more:https://pahaltoday.com/global-health-care-hospital-is-equipped-with-all-modern-facilities/वाराणसी जनपद के सकलडीहा निवासी मुख्तार हाशमी (35 वर्ष) और गाजीपुर जनपद के मेढ़ गांव थाना सैयदराजा निवासी शाहिद हाशमी (22 वर्ष) आगामी 7 जून को होने वाली शादी का निमंत्रण पत्र बांटने के लिए बाइक से निकले थे। मिर्जापुर से कार्ड बांटकर लौटते समय नरऊर बॉर्डर के पास अनियंत्रित डंपर यूपी 64 बीटी 2568 ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रात ही के समय रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक डंपर को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस द्वारा डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।