बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं संगठन के समर्पित कार्यकर्ता अवधेश श्रीवास्तव का जन्मदिन रविवार को जिले भर में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घ और सफल जीवन की कामना की। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके अवधेश श्रीवास्तव को कार्यकर्ता एक ऐसे नेता के रूप में देखते हैं, जिन्होंने संगठन को सदैव सर्वाेपरि रखा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संस्कारों से विकसित उनके व्यक्तित्व में अनुशासन, समर्पण और सामाजिक संवेदनशीलता का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। संगठन के एक सामान्य कार्यकर्ता से महत्वपूर्ण दायित्वों तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय माना जाता है। सार्वजनिक जीवन में उनकी सबसे बड़ी पहचान उनकी सहजता और आत्मीय व्यवहार है। राजनीतिक व्यस्तताओं के बावजूद वे लोगों से सीधे संवाद और मधुर संबंध बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। उनसे मिलने वाला हर व्यक्ति उनके विनम्र स्वभाव, मुस्कुराते चेहरे और सहयोगी दृष्टिकोण का उल्लेख करता है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ यही कारण है कि वे केवल अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं ही नहीं, बल्कि विभिन्न विचारधाराओं के लोगों के बीच भी सम्मानित हैं। अवधेश श्रीवास्तव भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और सामाजिक समरसता के प्रबल पक्षधर माने जाते हैं। सांस्कृतिक विषयों पर उनकी स्पष्ट राय और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक दृष्टिकोण उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाता है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन और विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्रोत रही है। भाजपा की नीतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व के प्रति उनका विश्वास और समर्थन उन्हें संगठन के मजबूत स्तंभों में शामिल करता है। जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी सक्रियता और लोगों के सुख-दुख में सहभागिता ने उन्हें समाज में विशेष सम्मान दिलाया है। जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने कहा कि अवधेश श्रीवास्तव का सरल व्यक्तित्व, स्पष्ट सोच और संगठन के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।