भदोही। अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा के तत्वावधान में को नगर के ज्ञानपुर रोड, रेलवे फाटक के पास स्थित बीके हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का लगभग 150 मरीजों ने लाभ उठाते हुए परामर्श लिया। जहां पर मरीजों को परामर्श देने के बाद मुफ्त में दवाएं वितरित की गई। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा के मुख्य संरक्षक बेचू लाल गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.अनिल कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल व भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यशील जायसवाल ने फीता काट कर किया। इस दौरान शिविर में डॉ.पूजा जायसवाल (चर्म रोग विशेषज्ञ) ने चर्म रोग से सम्बंधित मरीजों को परामर्श के बाद दवा दी और रोगों से बचाव की सलाह दी। डॉ.मानस गुप्ता (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने हड्डी रोग से सम्बंधित मरीजों को परामर्श के बाद दवा दी। नियमित योग एवं मॉर्निंग वॉक करने की सलाह दी।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/
डॉ.राहुल चंद्रा (नेत्र रोग विशेषज्ञ) ने मोतियाबिंद, आंख से धुंधला दिखना व पानी निकलना आदि का निःशुल्क परामर्श कर दवा दी। सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी। डॉ.स्मिता चंद्रा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने स्त्री रोग से संबंधित मरीजों को निःशुल्क परामर्श के बाद दवा वितरित की। डॉ.अखिलेश वर्मा (पेट एवं बवासीर, भगदंर स्पेशलिस्ट) ने मरीजों को परामर्श के बाद दवा वितरण की। डॉ.एसपी गुप्ता (वरिष्ठ चिकित्सक एवं बीके हॉस्पिटल के निदेशक) आए हुए मरीजों को निःशुल्क परामर्श के बाद दवा वितरण किया। शिविर में यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड एवं शुगर की जांच भी निःशुल्क की गई। नि:शुल्क शिविर में इलाज के लिए आए मरीजों ने महासभा के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की। इस मौके पर वेद प्रकाश गुप्ता, सालिकराम गुप्ता, विनय गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, पंकज गुप्ता, अजय गुप्ता, जय गुप्ता, धर्मराज गुप्ता, धर्म प्रकाश गुप्ता, इशानी गुप्ता, हर्षित गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजीव मोदनवाल आदि महासभा से जुड़े लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।