भाई की मौत से दुखी अखिलेश ने कहा- कानून और परिवार जो तय करेगा, वही मानेंगे

Share

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। इस दुखद खबर से यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रतीक यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव लखनऊ स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे, जहां वह काफी देर तक मौजूद रहे। बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में गहरा दुख व्यक्त किया। मौत के कारणों को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा प्रमुख ने संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि परिवार और कानून जो तय करेगा, वही स्वीकार किया जाएगा। अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा, कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे, हम उसी बात को मानेंगे। हम पूरी तरह कानूनी रास्ता अपनाएंगे। अखिलेश यादव ने बताया कि करीब दो महीने पहले हमारी मुलाकात हुई थी। मैंने उनसे कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने कारोबार को आगे बढ़ाएं। कई बार कारोबार में नुकसान होने पर व्यक्ति अंदर से टूट जाता है। उन्होंने अपने छोटे भाई को याद करते हुए कहा, मैंने प्रतीक को बचपन से देखा है। यह बेहद दुखद है कि वह आज हमारे बीच नहीं हैं।read more:https://pahaltoday.com/najibabad-massive-fire-in-textile-market-three-storey-showroom-burnt-to-ashes-loss-worth-lakhs/वह जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे। उनके जाने से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। उधर, सैफई स्थित यादव परिवार के पैतृक आवास के बाहर भी सन्नाटा पसरा हुआ है, क्योंकि परिवार के अधिकांश सदस्य लखनऊ रवाना हो गए हैं। इटावा और सैफई क्षेत्र में भी इस दुखद घटना के बाद शोक का माहौल देखा जा रहा है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान भी प्रतीक यादव के आवास पर पहुंचीं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, यह एक बहुत ही दुखद घटना है… ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। भगवान परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। ज्ञात हो कि प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। उनका पार्थिव शरीर पोस्टमॉर्टम के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू लाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *