बहराइच ( नानपारा )l नवागत एसडीएम प्रकाश सिंह के निर्देशन तथा नवागत तहसीलदार विकास कुमार के आदेश पर तहसील प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत रजवापुर में गाटा संख्या 79 पर लगभग एक बीघा सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया।प्रशासन के अनुसार उक्त भूमि पर पक्की दीवार और पिलर बनाकर अवैध कब्जा किया गया था। कार्रवाई के लिए गठित टीम में कानूनगो श्याम सुंदर तथा लेखपाल विनय प्रताप, अतुल वर्मा, इंद्रजीत वर्मा और विनोद सिंह शामिल रहे।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाया।नवागत एसडीएम प्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराया जाएगा।उधर, नानपारा नगर के मुख्य मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी प्रशासन ने मुनादी (एनाउंसमेंट) कराकर अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने की चेतावनी दी है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि निर्धारित समय के बाद अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।