मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹1,220 बरामद

Share
आजमगढ़। कोतवाली पुलिस ने शंकर जी मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की ₹1,220 की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व से भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को उकरौड़ा गांव निवासी विपिन कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गांव के शंकर जी मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर एक व्यक्ति उसमें रखी नकदी चोरी कर रहा था। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर आरोपी पैसे लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आशीष पाण्डेय (27) पुत्र गोपाल पाण्डेय निवासी टेकनगढ़ा, थाना जीयनपुर बताया। उसके पास से चोरी की ₹1,220 नकदी बरामद हुई।तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 391/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति ने आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आशीष पाण्डेय के खिलाफ वर्ष 2022 और 2023 में जीयनपुर तथा सिधारी थानों में भी चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *