नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Share
उन्नाव। माखी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बिल्सी तिराहे के पास से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए थाना माखी में दर्ज मुकदमे से संबंधित अभियुक्त अरुण पुत्र नीरज, निवासी ग्राम हाजीपुर शंकरपुर सराय, थाना गंगाघाट, को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *