पंचकल्याणक महोत्सव के पहले दिन गर्भ कल्याणक पूर्व रूप की क्रियायें  हुई संपन्न

Share
पंचकल्याणक महोत्सव के पहले दिन गर्भ कल्याणक पूर्व रूप की क्रियायें  हुई संपन्न
पहल टुडे
ललितपुर- श्रीमज्जिनेंद्र पंचकल्याणक महोत्सव के पहले दिन पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मुनि विनम्र सागर महाराज के साथ मुनि निस्वार्थ सागर, मुनि निर्मद सागर, मुनि निसर्ग सागर, मुनि श्रमण सागर एवं क्षुल्लक हीरक सागर के सानिध्य और प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी नितिन भैया खुरई के नेतृत्व में सामूहिक अभिषेक शांतिधारा के बाद शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया गया। दोपहर में कार्यक्रम स्थल अयोध्या नगरी मर्दन सिंह ग्राउंड पर जिन शासन प्रभावना रेजिमेंट आर्मी ललितपुर के कुशल नेतृत्व और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में अलका हितेंद्र पवैया ने आचार्य श्री का चित्र अनावरण, कमलेश कुमार आशीष जैन माताटीला ने दीप प्रज्वलन, सुरेंद्र कुमार प्रीतेश पवैया ने ध्वजारोहण एवं मोदी अरुण कुमार अभिषेक जैन ने मंडप उद्घाटन किया। जैन आर्मी परेड विशेष आकर्षक का केंद्र रही। तत्पश्चात पात्र शुद्धि इन्द्र प्रतिष्ठा एवं याग मंडल विधान का आयोजन किया गया। मुनि श्री निर्मद सागर जी महाराज ने मंगल देशना में कहा अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य है विश्व शांति, ऐसी मंगल भावना के साथ हम सभी पुण्य संचय करें। तपस्या और परिश्रम करते हुए अहंकार को छोड़, कषायों को मंद कर, तन की शुद्धि, मन की विशुद्धि, एकाग्रता का विशेष ध्यान रखना है। भक्त का सम्बन्ध केवल भगवान से जुड़ा रहे। रात में महाआरती के बाद सौधर्म इंद्र सभा, आसन कम्पायमान, माता – पिता की स्थापना एवं अष्ट कुमारियों से परिचर्चा, सोलह स्वप्न दर्शन एवं गर्भ कल्याणक पूर्व रूप की आंतरिक संस्कार क्रियाएं आदि कार्यक्रम सम्पन्न किये गये। 22 जनवरी को गर्भ कल्याणक उत्तर रूप की क्रियायें विधि विधान से सम्पन्न की जायेंगी। जिसमें सुबह अभिषेक शांतिधारा कल्याणक की पूजन दोपहर में माता की गोद भरायी एवं रात्रि में राजा नाभिराय का दरवार, अष्ट कुमारियों द्वारा माता की सेवा एवं छप्पन कुमारियों की भेंट का आयोजन किया जायेगा। इस मौक़े पर ब्रह्मचारी दीपक भैया टेहरका, माता-पिता वीना अजय जैन ललितपुर, सौधर्म इन्द्र चौधरी नेहा विकास कुमार, रूबी आकाश जैन, कुबेर इन्द्र मिठया यशपाल जैन, महायज्ञनायक मोदी यशपाल सागर जैन, राजा श्रेयांश पं. विजय कृष्ण अजय जैन अज्जू, राजा सोम मोदी विनोद कुमार सजल जैन, भरत चक्रवर्ती मोदी देवेंद्र कुमार गौरव जैन बसार, बाहुबली इन्द्र निर्मल कुमार नितिन बुखारिया, यज्ञ नायक चौधरी गजेन्द्र कुमार मुकुल जैन देवास एवं मिठया राजीव कुमार जैन, ईशान इन्द्र नरेश कुमार दीपक जैन पारौन, सनत कुमार इन्द्र मोदी प्रकाश चंद प्रशांत कुमार प्रिंस जैन पारौन, महेंद्र इन्द्र डॉ. महेंद्र कुमार जैन, विधि नायक मोदी कमल कुमार कपिल जैन गौतम मोदी बसार, ब्रह्म इन्द्र आंनद कुमार सौरभ मोदी, ब्राह्मोत्तर इन्द्र सुकमाल कुमार सुधीर चौधरी, श्रावकश्रेष्ठी एवं अनिल कुमार, रीतेश चौधरी, प्रवीन कुमार, शैलेश जैन, राकेश मोदी, मेघराज जैन, अनुराग मिठ्या, संजय कुमार, रंजीत जैन, रोहित बुखारिया, विशाल पवा, सौरभ पवैया, आदेश मोदी, विकास भंडारी, सौरभ कड़ेसरा, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, आशीष जैन, अंकित, पीयूष, प्रमिलराज, मिलनराज, संकेत बजाज, राहिलराज, मयूर, आयुष, मुकुल, शुभम, सिद्धार्थ, वैभव, हर्ष जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में दिगम्बर जैन मंदिर समिति, पंचकल्याणक समिति, अहिंसा सेवा संगठन, वीर सेवा दल, जैन युवा सेवा संघ, जैन मिलन सहित सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन नितिन भैया खुरई एवं चौधरी चक्रेश जैन ने किया। आभार व्यक्त अरुण मोदी एवं प्रीतेश पवैया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *