नहीं कांपे हाथ: बर्तन में ठोकर लगने पर किशोरी को छत से दिया धक्का, लड़की गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

Share

नहीं कांपे हाथ: बर्तन में ठोकर लगने पर किशोरी को छत से दिया धक्का, लड़की गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में पीड़ित किशोरी के भाई की शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के सेन विहार में एक किशोरी को किरायेदार महिला रेनू ने तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। ऊंचाई से गिरने के कारण किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण उसका पैर छत पर रखी रेनू की थाली में लग गया था। मामले में किशोरी के भाई रोहित ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में रेनू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने रेनू को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित ने बताया कि वह यादराम दीवान के मकान में किराये पर रहते हैं। इसी मकान में अन्य किरायेदार भी रहते हैं। बुधवार रात गर्मी होने के कारण उनकी बहन संतरेश (14) छत पर चली गई। वहां दूसरे किरायेदार रेनू पहले से मौजूद थी। जैसे ही उनकी बहन छत पर गई तो अंधेरा होने के कारण उसका पैर रेनू की थाली में लग गया। जिस बात पर वह आग बबूला हो गई और अभद्रता करने लगी। आरोप है कि इतने संतरेश कुछ बोल पाती रेनू ने उसे धक्का दे दिया। जिससे वह असंतुलित होकर छत से गिर गई। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *