नहटौर । सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के बीच मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर सुंदर और आकर्षक डिजाइनों से मेहंदी सजाई। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न रंगों के माध्यम से मनमोहक रंगोलियां बनाकर अपनी कला का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं जागरूकता बढ़ाना रहा। अभियान के अंतर्गत छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/प्रतियोगिता में कक्षा 11 की कौशल, कक्षा 9 की काव्या, शाजिया, लवी, भूमि, बुशरा एवं नेहा, कक्षा 7 की इंशा तथा कक्षा 6 की अक्सा ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया।विद्यालय में आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तथा उनमें आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या बबीता रानी के साथ शिक्षिका शालिनी परवीन, स्वाति शर्मा एवं संध्या शर्मा का सहयोग रहा। साथ ही नगर पालिका से सफाई प्रभारी शाहजेब आलम ,कपिल शर्मा आदित्येंद्र सिंह विशाल वर्मा आशीष थौरिया तालिब शावेज़ आदि पालिका कर्मचारी मौजूद रहे ।