जनहित एवं विकास के मुद्दों को लेकर उप जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक का आयोजन

Share

जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय में स्थानीय विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में क्षेत्र के विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। शनिवार को आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के विकास को लेकर आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि बिना जीडीए स्वीकृति के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।साथ ही यह भी तय किया गया कि कॉलोनियों में सड़क,नाली,पार्क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाए,जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें। इसके अतिरिक्त एलएमसी सहित तालाब की सरकारीभूमि को पुनःसरकारी अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित एवं सरकार के अधीन लिए जाने पर भी चर्चा की गई।इसके अलावा क्षेत्र में बम्बे पर पुल निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने तथा उसके शीघ्र क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/minister-of-state-inaugurated-the-newly-constructed-development-works/बैठक में सीकरी माता मंदिर परिसर की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्य कराने पर भी योजना बनाई गई ।एवं नगर पालिका के माध्यम से पार्कों के सौंदर्यीकरण, रखरखाव एवं उनके समुचित विकास को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *