जंगल में शौच के दौरान सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार से व्यक्ति की बची जान

Share
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के निरोजपुर गांव के पास जंगल में शौच के लिए गए एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिससे उसके साथियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने समय रहते उपचार शुरू कर उसकी जान बचा ली। बताया कि बिहार के बेगूसराय निवासी मितलेश निरोजपुर क्षेत्र में मनोज ब्रिक फील्ड पर ईंट पकाने का कार्य करता है। रविवार सुबह वह खेतों की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान झाड़ियों के बीच छिपे सांप ने उसे काट लिया।read more:https://pahaltoday.com/ethanol-powered-vehicles-flex-fuel-with-85-blending-launched/सांप के काटते ही मितलेश ने शोर मचाया, जिसके बाद साथी मजदूर उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार व एंटी-स्नेक वेनम देकर उसकी हालत को नियंत्रण में कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *