परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में नगर में निकाली गई भव्य परशुराम शोभायात्रा अनेकों राजनीतिक दलों ने लिया हिस्सा

Share

गाजियाबाद-मोदीनगर में रविवार देर शाम परशुराम सेवा समिति द्वारा परशुराम शोभा यात्रा निकाली गई।यह यात्रा सिकरी कलां से प्रारंभ होकर पुरानी तहसील स्थित परशुराम मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा में भगवान परशुराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।read more:https://pahaltoday.com/centre-hikes-rates-of-commercial-cylinders-tea-chowmein-and-samosas-to-become-costlier/रविवार देर शाम नगर में निकली इस शोभायात्रा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, स्थानीय विधायक , वर्तमान पालिका अध्यक्ष, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष राम आसारे शर्मा सहित क्षेत्र के अनेकों दल और राजनीतिक गणमान्य लोग मौजूद रहे।सभी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और समाज में एकता व भाईचारे का संदेश दिया।इस शोभायात्रा के नगर मैं निकलने के दौरान विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं द्वारा फूल वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यात्रा के साथ-साथ पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं।कार्यक्रम को सफल आयोजन बनाने में शहर की जनता और युवाओं ने बड़ चढ़कर सहयोग किया। समिति के सदस्यों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *