बहराइच ( विशेश्वरगंज )। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवलापुर के मजरा मथुरा पुरवा निवासी सिद्धनाथ यादव के 28 वर्षीय पुत्र सुरेश यादव का शव शनिवार सुबह सरयू नहर के रनियापुर माइनर के पास आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। युवक के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि युवक शुक्रवार रात घर से निकला था।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने आम के पेड़ से शव लटका देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।