जर्जर रामसिंहपुर मोड़–सीखड़ी मार्ग के चौड़ीकरण की मांग तेज, डीएम से कार्रवाई की अपील

Share
गाजीपुर जखनियां ।जखनियां तहसील क्षेत्र के महत्वपूर्ण मार्ग रामसिंहपुर मोड़ से सीखड़ी तक की सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत को लेकर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी गाजीपुर से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। सर्वदलीय तहसील विकास एवं जन कल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर बताया कि जखनियां–मनिहारी–फदूपुर मार्ग पर इन दिनों कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, लेकिन इसी मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा रामसिंहपुर मोड़ से सीखड़ी तक की सड़क काफी जर्जर स्थिति में है।उन्होंने बताया कि यह सड़क जखनियां तहसील मुख्यालय को सीधे गाजीपुर मुख्यालय से जोड़ती है और इस मार्ग का उपयोग आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी नियमित रूप से करते हैं। बावजूद इसके वर्तमान समय में सड़क काफी टूट चुकी है तथा इसकी चौड़ाई भी कम है, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है।समिति ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड गाजीपुर द्वारा इस सड़क का सर्वे कराकर चौड़ीकरण एवं मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए और उसे प्रदेश सरकार को भेजा जाए, ताकि शीघ्र कार्य शुरू हो सके।देवनारायण सिंह ने कहा कि इस मार्ग का महत्व केवल जखनियां तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मार्ग कई क्षेत्रों और जिलों को जोड़ने का काम करता है। इस सड़क के संबंध में सांसद, विधायक और एमएलसी सहित कई जनप्रतिनिधियों से भी पहले बात की जा चुकी है तथा मोबाइल के माध्यम से आश्वासन भी मिला है, लेकिन अब तक कार्य में कोई प्रगति दिखाई नहीं दे रही है।
समिति ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाए, जिससे क्षेत्र के विकास और जनता को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *