कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, ज्वालामुखी कॉलोनी में क्वार्टर ध्वस्त

Share

शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर स्थित एनटीपीसी की ज्वालामुखी कॉलोनी में सोमवार को कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्वार्टर को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी कॉलोनी में लंबे समय से रह रहे मयंक सिंह के क्वार्टर को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। यह मामला कई महीनों से न्यायालय में विचाराधीन था। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए क्वार्टर को खाली कराया और बुलडोजर से उसे ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान शक्तिनगर प्रशासन के साथ एनटीपीसी की सुरक्षा टीम भी मौके पर भारी संख्या में तैनात रही। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को घेर लिया था, जिससे किसी तरह की अव्यवस्था न हो सके। जैसे ही बुलडोजर ने क्वार्टर को गिराना शुरू किया, ज्वालामुखी कॉलोनी क्षेत्र में हलचल मच गई और आसपास के लोग कार्रवाई देखने के लिए मौके पर जुट गए। प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कार्रवाई संपन्न कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *