संतकबीर नगर –मेहदावल स्थित हमसफर मैरेज हाल में अंशिका पाण्डेय एवं आशीष त्रिपाठी की रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम वैदिक रीति-रिवाजों के साथ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रिंग सेरेमनी के साथ पारंपरिक वर रक्षा संस्कार भी संपन्न कराया गया, जिसमें परिजनों एवं अतिथियों ने नवयुगल को आशीर्वाद प्रदान किया।अंशिका पाण्डेय, परमानन्द पाण्डेय (प्रबंध संपादक, स्वतंत्र पत्रकार विजन दैनिक समाचार पत्र) एवं माता श्रीमती रेखा पाण्डेय की सुपुत्री हैं। कार्यक्रम में अंशिका के भाई आलोक पाण्डेय, जो एक प्रसिद्ध कथावाचक हैं, सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।read more:https://worldtrustednews.in/grand-inauguration-of-vishnu-puran-tribal-art-solo-painting-exhibition/ इस अवसर पर स्थानीय मेहदावल विधानसभा के विधायक अनिल त्रिपाठी, धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती, सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय , अंतर्राष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया, अजय कुमार पाण्डेय मुख्य संपादक स्वतंत्र पत्रकार विजन,मिसेज इंडिया देहदानी डॉ रागिनी पाण्डेय सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर नवयुगल को शुभाशीष प्रदान किया और उनके सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की मंगलकामना की। पूरे समारोह में पारिवारिक सौहार्द, परंपरा और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने अंशिका एवं आशीष के उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की कामना की।