नवाबगंज के नया गनीपुर में जलभराव से गली बनी तालाब, कीचड़ व बदबू से परेशान लोग

Share

नवाबगंज/फर्रुखाबाद -नगर के मोहल्ला नया गनीपुर और वार्ड नंबर 12 स्थित शिव मंदिर वाली गली के निवासी पिछले कई दिनों से जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क पर गंदा पानी भर जाने से पूरी गली तालाब जैसी दिखाई देने लगी है। हालात यह हैं कि स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। लोगों को रोजाना गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासी ज्ञानेंद्र राठौर, ऋषभ राठौर और रजनीश राठौर ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद नगर पंचायत ने अस्थाई तौर पर जनरेटर लगाकर पानी तो निकलवाया, लेकिन स्थाई समाधान न होने के कारण कुछ ही दिनों में गली फिर से जलभराव की चपेट में आ गई। लोगों का कहना है कि हल्की सी बारिश या नाली का पानी भरते ही गली दोबारा तालाब बन जाती है।read more :https://khabarentertainment.in/fair-begins-at-jai-gurudev-ashram/ जलभराव से परेशान लोगों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि होली जैसे बड़े त्योहार से पहले भी नगर पंचायत ने समस्या के स्थाई समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।वहीं इस संबंध में अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि नया गनीपुर क्षेत्र में नाली न होने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसके स्थाई समाधान के लिए जल्द ही योजना बनाकर कार्य कराया जाएगा। उन्होंने शिव मंदिर वाली गली की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि कर्मचारियों को मौके पर भेजकर स्थिति की जांच कराई जाएगी और उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर मोहल्लेवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो वे नगर पंचायत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *