बहराइच में होली पर विशेष व्यवस्था, 2 से 4 मार्च तक 24 घंटे जलापूर्ति

Share

बहराइच। आगामी होली पर्व को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं लागू करने का निर्णय लिया है। शहर में 2 मार्च से 4 मार्च तक लगातार 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
इस संबंध में नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने आदेश जारी कर सभी संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
आदेश के अनुसार, नगर पालिका के कर्मचारी दो शिफ्टों में कार्य करेंगे, ताकि किसी भी वार्ड में पानी की समस्या उत्पन्न न हो। जलापूर्ति से जुड़े पंप ऑपरेटर, लाइनमैन और अन्य कर्मचारी लगातार निगरानी में रहेंगे।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि होली के दौरान पानी की अधिक आवश्यकता को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों ने आमजन से भी जल का दुरुपयोग न करने और आवश्यकता अनुसार ही उपयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *