अपराजिता सामाजिक समिति की ओर मनाया गया”पर्यावरण का संरक्षण, भविष्य की सुरक्षा” कार्यक्रम
नारी संघ ने जुलाई मे दस हजार पौधो को लगाने का लिया संकल्प
कैसरगंज/बहराइच l नारी संघ कार्यालय भट्टापुरवा पर विश्व पर्यावरण दिवस धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वनक्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने महिलाओं व बच्चों के साथ मिलकर पौध रोपण करके किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अभिषेक ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लेना होगा। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पांच पौधों को जरूर लगाए जिससे आने वाले वर्षों में क्षेत्र को प्राकृतिक रूप से हरा भरा बनाया जा सके l उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना बेहद आवश्यक है। अपराजिता सामाजिक समिता की सचिव किरन बैस ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर, हम सभी को अपने प्राकृतिक संसाधनों के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है।बढ़ती हुई गर्मी का मुख्य कारण वायुमंडल में कार्बन डाइआक्साइड गैस की अधिकता है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। उन्होने कहा कि हमें प्रकृति के साथ मेल-जोल बनाए रखने के लिए वातावरणीय संरक्षण में भागीदारी करनी चाहिए| कार्यकर्ता अर्पिता सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न मुद्दों को बताया जैसे जब भी संभव हो सार्वजनिक परिवहन या पैदल/बाइक का उपयोग करें।
पेड़ लगाओ और उसकी देखभाल करो, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से बचें आदि के बारे बताया। कार्यक्रम मे उपस्थित नारी संघ की महिलाओ ने बताया कि वो आज के दिन विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता अभियान चला रहीं है और विभिन्न स्थलों पर पौध रोपण भी कर रहीं है।नारी संघ की 8 महिलाओ ने बताया कि जुलाई माह में “पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ ” अभियान चलाकर 10 हजार पौध रोपण कर एक बड़ी पहल करेंगी।कार्यकर्ता अभिषेक द्वारा नारी संघ की इस पहल की सराहना की गई वा सभी को पौध वितरण कर उसको लगाने वा उसकी रखवाली करने की जिम्मेदारी दी गई। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अहमद हमन, वन वाचर, मो जकी, शैलेंद्र कुमार, मुकेश ,साबित,हीरालाल,बृजेश, गुड्डू , नारी संघ की लीडर अनीता, सुशीला,कुसुम, किशोर, किशोरियां, बच्चे, पुरुष अपराजिता की समस्त टीम अमित, अर्पिता, नमन, सोनी, जितेंद्र,रूबी आदि ग्रामवासी मौजूद रहें।