भारत के ओलंपिक लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम

Share

ष्फिटनेस का डोज़ए आधा घंटा रोज़!ष् यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का राष्ट्र के नाम आह्वान था। इसी आह्वान को साकार करने के लिएए दिसंबर 2024 में हमने फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल पहल की शुरुआत की थी।
इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को घरों से बाहर निकलनेए शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और फिटनेस को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था। रविवारए 29 नवंबर को इस अभियान के ऐतिहासिक 100वें संस्करण का जश्न मनाने के बादए यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता और आश्चर्य होता है कि यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन कितना विशाल रूप ले चुका है।संडेज़ ऑन साइकिल में कुल भागीदारी 40 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। यह आयोजन अब तक 40ए000 से अधिक स्थानों पर संपन्न हो चुका है और इसे 7ए500 से अधिक श्नमो साइक्लिंग क्लबोंश् का समर्थन प्राप्त है।इस वर्षए संडेज़ ऑन साइकिल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई हैए जिसके विशेष संस्करण यूनाइटेड किंगडमए जापान और तुर्किए में आयोजित किए गए। दो साल पहले मात्र 500 प्रतिभागियों के साथ एक साप्ताहिक राइड के रूप में शुरू हुई यह पहल आज वास्तव में एक जन.आंदोलन बन गई है।

ओलंपिक भावना का उत्सव

इस अभियान का 100वां संस्करण रुप्दकपंत्मंकल4व्सलउचपबे की थीम के तहत भारत में ओलंपिक आंदोलन का उत्सव मनाने के लिए समर्पित था। ओलंपिक खेलों की मेज़बानी करना भारत की एक राष्ट्रीय आकांक्षा हैए और यह संस्करण पूरे देश को उस गौरवशाली यात्रा में साथ जोड़ने का हमारा एक प्रयास था।मुझे पुणे के पिंपरी.चिंचवाड़ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लगभग 50ए000 साइकिल चालकों के साथ शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्माय भारतश् से प्रेरित होकर देश के युवाओं ने प्रत्येक जिले में श्संडेज़ ऑन साइकिलश् का उत्साहपूर्वक आयोजन किया।देशभर के 100 स्थानों पर भव्य समारोह आयोजित किए गएए जहां 100 ओलंपियनों ने आम नागरिकों के साथ साइकिल चलाई। जब हमारे चैंपियनों ने स्कूली बच्चोंए परिवारों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ साइकिल चलाईए तो ओलंपिक की भावना केवल टीवी स्क्रीन पर देखी जाने वाली चीज़ न रहकरए हम सभी के आपसी जुड़ाव और साझा अनुभव का हिस्सा बन गई।

दैनिक जीवन में ओलंपिक मूल्य

यह संस्करण उत्कृष्टताए मित्रता और सम्मान के ओलंपिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का एक अवसर था। उत्कृष्टता का अर्थ केवल पदक जीतना या नए रिकॉर्ड बनाना ही नहीं हैए बल्कि यह हर व्यक्ति द्वारा स्वयं को पहले से बेहतर बनाने के निरंतर प्रयास के बारे में है। हर रविवारए जब कोई नागरिक अपनी सुस्त दिनचर्या को छोड़कर साइकिल को चुनता हैए तो वह उत्कृष्टता की इसी भावना को आत्मसात करता है।
मित्रता और सम्मान भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। जब विभिन्न आयु वर्गोंए व्यवसायोंए समुदायों और पृष्ठभूमियों के लोग एक साथ साइकिल चलाते हैंए तो वे एक.दूसरे का सम्मान करना और खेल भावना को समझना सीखते हैं। साथ मिलकर साइकिल चलाने से सामाजिक दूरियां मिटती हैं और हर भेदभाव से परे नई मित्रता का निर्माण होता है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette

पीएम मोदी के फिट इंडिया विज़न का निर्माण

संडेज़ ऑन साइकिल ने विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री के फिट इंडिया के विज़न को आगे बढ़ाया है।कोई भी खेल राष्ट्र केवल स्टेडियमों और प्रशिक्षण केंद्रों में ही नहीं बनता। उसका निर्माण हमारी सड़कों और गलियों में होता हैए जहां बच्चे खेलों को जानते.समझते हैंए परिवार स्वस्थ आदतों को अपनाते हैं और पूरा समुदाय एक साथ आता है। हमारी ओलंपिक महत्वाकांक्षा को दैनिक जीवन में ओलंपिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।
आज भारत की कहानी केवल देश के भीतर फिटनेस और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की संस्कृति विकसित करने तक सीमित नहीं हैए बल्कि यह दूसरों के सामने एक मिसाल पेश करने की भी है। इस महीने की शुरुआत मेंए तुर्किए में आयोजित ब्व्च्31 के दौरानए हम संडेज़ ऑन साइकिल को विश्व मंच पर ले गए। वहां अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन ;प्ै।द्ध मंडप में ष्संडेज़ ऑन साइकिलरू एक साप्ताहिक राइड से जीवनशैली बनने तकष् विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। तुर्की साइक्लिंग फेडरेशन हमारे इस आह्वान से जुड़ने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय भागीदार बना। इसने दिखाया कि भारत में शुरू हुआ एक सामूहिक फिटनेस आंदोलन किस प्रकार टिकाऊ गतिशीलताए जलवायु कार्रवाई और स्वस्थ समुदायों पर होने वाली वैश्विक चर्चाओं में सार्थक योगदान दे सकता है। इसके बाद से यह पहल यूनाइटेड किंगडम और जापान तक भी पहुंच चुकी है।हमारे देशवासियों की ऊर्जा ही भारत के खेल भविष्य को आकार देगी। एक स्वस्थ नागरिक समाज ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता हैए और खेल हमारे दैनिक जीवन का जितना गहरा हिस्सा बनेंगेए हमारी खेल संस्कृति उतनी ही मज़बूत होगी। साइकिल की एक सवारी देखने में भले ही एक छोटा कदम लगेए लेकिन जब लाखों लोग एक साथ इसे अपनाते हैंए तो इसका सामूहिक प्रभाव अत्यंत विशाल होता है।
रविवार को हमारे साथ साइकिल चलाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह 100वां संस्करण केवल एक पड़ाव हैए मंज़िल नहीं। आइएए हम हर रविवार साइकिल चलाना जारी रखें और एक ऐसे भारत का निर्माण करें जो ओलंपिक के लिए पूरी तरह तैयार हो।
;लेखक माननीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री हैंद्ध
’’’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *