राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता के लिए बैठक आयोजित

Share
बिजनौर । आगामी  को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता एवं अधिकाधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से मंगलवार को जिला जजी परिसर स्थित एडीआर भवन, बिजनौर के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों तथा माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर श्री संजय कुमार सप्तम के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी लोकश नागर ने की, जबकि बैठक का संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर  स्वाति चंद्रा द्वारा किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों से नियुक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारीगण तथा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर उनके प्रभावी एवं शीघ्र निस्तारण तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ इस क्रम में उप जिलाधिकारी बिजनौर द्वारा अवगत कराया गया कि राजस्व विभाग की ओर से अब तक कुल 45,000 वादों को चिन्हित किया गया है। वहीं, दूरसंचार विभाग के प्रबंधक द्वारा बताया गया कि विभाग की ओर से कुल 650 वाद चिन्हित किए गए हैं तथा अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि बैंकों की ओर से कुल 12,500 वादों को चिन्हित किया गया है। बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा उप मुख्य चिकित्साधिकारी, बिजनौर को राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन पक्षकारों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उप जिलाधिकारी को जिला जजी परिसर, बिजनौर में लोक अदालत के दिन मूलभूत सुविधाओं एवं समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले वादकारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *