डीएम ने खेत में उतरकर चलाया हसिया, किसान के साथ की धान की कटाई

Share

सोनभद्र। किसानों के परिश्रम, मेहनत और खेती-किसानी से जुड़ाव का संदेश देते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ बुधवार को स्वयं खेत में उतरे और हसिया चलाकर धान की फसल की कटाई की। राबर्ट्सगंज तहसील के राजस्व ग्राम बिच्छी में कृषक राजू कुमार मौर्य के खेत में जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में स्वयं सहभागिता करते हुए धान उत्पादन का आकलन किया।जिलाधिकारी ने किसान के साथ खेत में धान की फसल काटी और क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया को करीब से समझा। उनका खेत में स्वयं हसिया चलाकर फसल काटना किसानों के श्रम और खेती के प्रति सम्मान एवं जुड़ाव का संदेश देने वाला रहा। क्रॉप कटिंग के लिए खेत में 0.0043 हेक्टेयर (43.3 वर्ग मीटर) क्षेत्रफल का चयन किया गया। चयनित क्षेत्र में धान की कटाई के उपरांत उपज का वजन कराया गया, जिसमें कुल 21.880 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इसके आधार पर फसल की उत्पादकता का आकलन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के सभी कृषकों से फसल कटाई के बाद खेतों में पराली न जलाने की अपील किया। कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है तथा वायु की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी नुकसान पहुंचता है। मौके पर तहसीलदार सदर राहुल सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक अमरनाथ पाठक, अपर सांख्यिकी अधिकारी संतोष कुमार मौर्य, क्षेत्रीय लेखपाल सुबोध कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *