संसार रूपी भवसागर से पार होने को कथा का श्रवण जरूरी: मुरारी जी महाराज

Share

सोनभद्र। नगर के छपका में समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित सुधाकर पांडेय के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण कथा के पांचवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। प्रयागराज की पावन धरती से पधारे संत बाल व्यास श्री मुरारी जी महाराज ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि कलियुग में प्रत्येक व्यक्ति को भगवान की कथा का श्रवण करना चाहिए। भगवान की कथा सुनने से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति मिलती है और संसार रूपी भवसागर से पार होने का मार्ग प्रशस्त होता है। महाराज जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। इसके श्रवण और मनन से मनुष्य के विचारों में सकारात्मकता आती है तथा भगवान के प्रति भक्ति और आस्था मजबूत होती है। कथा के पंचम दिवस सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भगवान की महिमा का वर्णन सुनकर भावविभोर हो गए। पूरे कथा पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा का श्रवण किया। कहा कि सांसारिक मोह-माया के बीच ईश्वर का स्मरण ही मनुष्य को आत्मिक शांति और संतोष प्रदान करता है। सच्ची भक्ति में दिखावे का कोई स्थान नहीं है। मन की पवित्रता और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण ही भक्ति का वास्तविक स्वरूप है। कथा के बीच प्रस्तुत भक्ति गीतों और भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। इस अवसर पर मुख्य यजमान सुधाकर पांडेय एवं सुशीला पांडेय के साथ अयोध्या दूबे, इंद्रदेव सिंह, अवधेश पांडेय, धर्मेंद्र त्रिपाठी, युगान्त तिवारी, मनीष पांडेय, सुशील पाठक, शैलेन्द्र चैबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *