हापुड़। विधानसभा हापुड़-59 सुरक्षित सीट पर आम जनता के बीच 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। गांव-गांव, चाय की दुकानों, चौपालों और बाजारों में लोगों के बीच यही चर्चा हो रही है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला इंडिया गठबंधन और भाजपा गठबंधन के बीच होगा।चर्चाओं में इंडिया गठबंधन ज्यादा मजबूत होता दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी के लिए बेरोजगारी, महंगाई, अनुशासनहीनता और रिश्वतखोरी जैसे मुद्दे भारी पड़ रहे हैं। युवाओं में इन मुद्दों को लेकर रोष बनता जा रहा है। युवाओं में योगी और मोदी सरकार को लेकर आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है।वहीं, बसपा + एएसपी + ओवैसी गठबंधन को लेकर भी युवाओं में चर्चा है। चर्चा है कि तीनों पार्टियां भाजपा से मिली हुई हैं और भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए इंडिया गठबंधन के विपरीत चुनाव लड़ने के लिए मैदान में आ रही हैं।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ लोगों का कहना है कि तीनों पार्टियों का भविष्य भारतीय जनता पार्टी के योगी और मोदी के हाथों में है। युवा और मतदाता इन तीनों ही पार्टियों पर विश्वास करने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।यह चर्चा हापुड़ विधानसभा क्षेत्र-59 के गांव-गांव में चल रही है। लोगों के अनुसार, बसपा का संगठन निष्क्रिय होता जा रहा है। बसपा के घोषित प्रत्याशी द्वारा 5 माह बीत जाने के बाद भी अपनी पकड़ नहीं बनाई जा सकी है। आम लोगों में चर्चा है कि बसपा प्रत्याशी का रवैया आम जनता के प्रति नेताओं वाला नहीं है, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी निराशा है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो हापुड़ सुरक्षित सीट पर चुनाव सीधे इंडिया गठबंधन बनाम भाजपा गठबंधन हो जाएगा, जबकि एएसपी, ओवैसी और बसपा तीसरे-चौथे नंबर की लड़ाई तक ही सीमित रह जाएंगी।फिलहाल चुनाव में अभी समय बाकी है, लेकिन हापुड़ की जनता के बीच शुरू हुई इन चर्चाओं ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।