भारतीय योग परंपरा का वैश्विक संगम: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मॉस्को की योग विशेषज्ञ द्वारा विशेष मास्टर क्लास

Share

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के मानविकी एवं उन्नत सामाजिक विज्ञान संकाय के दर्शनशास्त्र विभाग (Department of Applied Philosophy) द्वारा विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। इस विशेष योग सत्र में मॉस्को (रूस) से आईं अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक श्रीमती लुदमिला शेवचेंको ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को योग की विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विधियों एवं अभ्यासों का प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय के संरक्षण तथा मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में दर्शनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर प्रो. अशोक कुमार सिंह की भूमिका रही। इस अवसर पर विभाग के संकाय सदस्य डॉ. बृजेश गुप्ता, श्री हिमांशु एवं सुश्री प्रियंका सहित अन्य शिक्षक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।योग मास्टर क्लास के दौरान श्रीमती लुदमिला शेवचेंको ने सूर्य नमस्कार के विभिन्न चरणों, उसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लाभों तथा योगासनों की विविध विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान (Meditation) की अंतरराष्ट्रीय पद्धतियों से परिचित कराया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/प्रशिक्षण के दौरान योग की शारीरिक क्रियाओं के साथ-साथ श्वास नियंत्रण, मानसिक एकाग्रता, आत्मानुशासन एवं आंतरिक संतुलन के महत्व को भी स्पष्ट किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षक के निर्देशन में विभिन्न योगाभ्यासों का अभ्यास किया तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित योग पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव ने कहा कि योग भारतीय ज्ञान परंपरा की ऐसी अमूल्य देन है, जिसने आज वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। अंतरराष्ट्रीय योग विशेषज्ञों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग की विविध पद्धतियों से परिचित कराने का उद्देश्य स्वास्थ्य, शारीरिक सक्रियता और मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इस प्रकार के आयोजन विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा एवं योग संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित करते हैं। यह आयोजन दर्शनशास्त्र विभाग के साथ-साथ महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है। मॉस्को से आई अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक की सहभागिता ने विश्वविद्यालय को वैश्विक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संवाद से जोड़ने का अवसर प्रदान किया। इस प्रकार की गतिविधियाँ योग की भारतीय परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित करने तथा विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, शांति एवं समन्वय की भावना विकसित करने की दिशा में उपयोगी सिद्ध होंगी।कार्यक्रम का मूल संदेश “Yoga for Health, Harmony and Peace” अर्थात् स्वास्थ्य, सद्भाव एवं शांति के लिए योग रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *