भगवान बिरसा मुंडा सहित अनेक जननायकों के संघर्ष, त्याग और अदम्य संकल्प से सिंचित यह धरती अपने आदिवासी गौरव, श्रमशील समाज, लोककलाओं, भाषायी विविधता और जीवंत परंपराओं के लिए विशिष्ट पहचान रखती है। झारखंड की वास्तविक समृद्धि इसकी प्राकृतिक संपदा के साथ-साथ यहाँ की सांस्कृतिक चेतना, सामुदायिक एकजुटता और परिश्रमी जनमानस में भी निहित है।कामना है कि झारखंड शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत संरचना और जनकल्याण के क्षेत्रों में प्रगति के नए सोपान स्थापित करे। विकास की इस यात्रा में प्रत्येक वर्ग की समान भागीदारी सुनिश्चित हो तथा प्रदेश के नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का विस्तार हो। झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक अस्मिता और गौरवशाली विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहे।