स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में शिवानन्द मौर्य प्रथम

Share

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की शृंखला में शुक्रवार को स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रकृति विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी फोटोग्राफी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शिवानन्द मौर्य ने प्रथम, रजनीश कुमार गौतम ने द्वितीय और आकृति राव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार 31 अक्टूबर को विश्वविद्यालय परिसर स्थित महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteकार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. के. सिंह करेंगे। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह मुख्य अतिथि तथा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक, लखनऊ के चेयरमैन जितेंद्र बहादुर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण, अखंड भारत के संकल्प और राष्ट्रीय एकता में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ भी दिलाई जाएगी। विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।समारोह में विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *