गाजीपुर। भारतेंदु नाटक अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रनायक नाट्य यात्रा के अंतर्गत गाजीपुर के ऑडिटोरियम हॉल में नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऐतिहासिक नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रनायकों के जीवन और साहित्यिक कृतियों पर आधारित नाटकों का मंचन किया गया।इस अवसर पर समवकार कला समिति के लगभग 20 कलाकारों की टीम ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को जीवंत बनाया। नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के महान नायकों के योगदान, उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम में जखनिया के विधायक बेदीराम, भारतेंदु नाटक अकादमी के प्रशासनिक अधिकारी हीरा बुद्धा, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय से विनोद कुमार, संस्कृति विभाग से शुभम कश्यप तथा पर्यटन अधिकारी रामकुमार मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।