समता भवन में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव की जयंती, समानता व भाईचारे का दिया संदेश

Share

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व, कृतित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के महान ऋषि और रामायण के रचयिता थे। उन्होंने अपने साहित्य और विचारों के माध्यम से समाज को सत्य, मर्यादा और नैतिकता का संदेश दिया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि ज्ञान, कर्म और दृढ़ संकल्प के बल पर महानता हासिल की जा सकती है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी ने अपनी भक्ति, वाणी और विचारों के माध्यम से प्रेम, समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखने की प्रेरणा दी। दोनों महापुरुषों की शिक्षाएं आज भी सामाजिक न्याय, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में प्रासंगिक हैं।सदर विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। दोनों महापुरुषों ने अपने विचारों और कार्यों से समाज को नई दिशा देने का काम किया। उनके बताए प्रेम, समानता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलकर ही समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।गोष्ठी का संचालन जिला सचिव जयराम भारती ने किया। इस अवसर पर निजामुद्दीन खान, सुशील जायसवाल, सदानंद यादव, तहसीन अहमद, दिनेश यादव, अमित ठाकुर, गोपाल, बैजनाथ, पवन, हरबंस, सुग्गू, रामाशीष, अशोक, रीना यादव, धन्नू, ममता और धर्मेंद्र सहित समाजवादी पार्टी के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *