जिलाधिकारी ने निर्वाचन के संबंध में अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के साथ की बैठक

Share
हापुड  कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कविता मीना (I.A.S.) की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा निर्वाचन के संबंध में अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम विलोपन एवं संशोधन की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त कर मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने में सहयोग प्रदान करें।जिलाधिकारी महोदया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदया द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *