नहर किनारे से जुड़े मकानों के गन्दे पानी की निकासी और सीवर का पानी नहर में छोड़ा जा रहा है

Share
ललितपुर। शहर के बीचोंबीच से निकली गोविन्द सागर बांध की बायीं नहर में व्याप्त गंदगी और उससे फैलने वाली संक्रामक बीमारियों के खतरे को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना ने गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन ने नहर को पाइपलाइन के रूप में कवर कर इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
इस संबंध में आज स्थानीय कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना की एक आवश्यक बैठक केंद्रीय प्रमुख टीटू कपूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नहर की बदहाल स्थिति, सीवर और गंदे पानी का नहर में छोड़ा जाना, गंदगी, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप तथा नहर में गिरकर लोगों के चोटिल होने और जान गंवाने की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड विकास सेना के केंद्रीय प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि शहर के बीच से गुजरने वाली गोविन्द सागर बांध की बायीं नहर ने गंदे नाले का स्वरूप ले लिया है। उक्त नहर के किनारे के घरों का सीवर और गंदा पानी नहर में छोड़ा जा रहा है जिससे नहर में फैली गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा नहर खुली होने के कारण इसमें गिरकर अनेक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यह स्थिति शहरवासियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य, दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/उन्होंने कहा कि नहर की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए शहर के बीच से गुजरने वाले हिस्से में पाइपलाइन बिछाकर पानी की निकासी की व्यवस्था की जानी चाहिए। इससे जहां गंदगी और मच्छरों से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी, वहीं शहर की सुंदरता भी बनी रहेगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।टीटू कपूर ने सिंचाई विभाग से इस दिशा में तत्काल पहल करने की मांग करते हुए कहा कि चूंकि यह नहर सुम्मेरा तालाब के बगल से निकली है तथा इसे एक कार्ययोजना के अन्तर्गत सुम्मेरा तालाब से जोड़कर सुम्मेरा तालाब को भी साफ रखा जा सकता है ।बुंदेलखंड विकास सेना समय-समय पर इस जनसमस्या को उठाती रही है। उन्होंने सांसद, विधायक और जिलाधिकारी से भी मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर के बीचोंबीच नहर की वर्तमान स्थिति स्वच्छता और नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है। संबंधित विभागों को जनहित में इसका शीघ्र समाधान करना चाहिए।बैठक में कदीर खान, काशीराम, परमानंद विश्वकर्मा, सुरेश झा, नंदराम कुशवाहा, रामसहाय राठौर, बलराम, संजू राजा, विराट, गफूर खान, खुशाल बरार, कामता प्रसाद भट्ट, खेमचंद कुशवाहा, प्रदीप जैन, रामप्रसाद झा, रामेश्वर, पहाड़ सिंह, खेमचंद, रोहित कुमार, मोहित शर्मा, संतोष अहिरवार, भागीरथ और रामस्वरूप मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *