महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में ‘इनसाइट्स फ्रॉम लीजेंड्स’ थिंक-टैंक राउंड टेबल वर्कशॉप का आयोजन

Share

महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC—शिक्षा मंत्रालय की पहल) और कंसल्टेंसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में 24 अक्टूबर 2026 को ‘थिंक-टैंक राउंड टेबल वर्कशॉप’ का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक (चीफ पैट्रन) प्रो. अनिल कुमार राय के कुशल नेतृत्व और प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम छात्रों और शोधार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

कार्यक्रम का विषय और उद्देश्य

“Insights From Legends: Innovation, Sustainability & Reimagining Happiness” (महान विभूतियों के विचार: नवाचार, सतत विकास और खुशी की पुनर्कल्पना) विषय पर आधारित यह वर्कशॉप दोपहर 04:00 बजे विश्वविद्यालय के आरआईएफ भवन स्थित कॉर्पोरेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में उद्यमशीलता, नवाचार, सतत विकास और सच्ची खुशी के मूल्यों को विकसित करना है।

कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय का दूरदर्शी नेतृत्व

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय छात्रों को रोजगार प्राप्त करने वालों के साथ-साथ रोजगार सृजित करने वाले उद्यमियों के रूप में विकसित करने और नवाचार को बढ़ावा देने के पक्षधर रहे हैं। उनके नेतृत्व में एमजेपीआरयू शिक्षा, उद्योग जगत और स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस वर्कशॉप के माध्यम से छात्रों को उद्योग जगत के अनुभवी व्यक्तित्वों से संवाद करने और वास्तविक चुनौतियों को समझने का अवसर प्राप्त होगा।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette

कुलपति महोदय का प्रेरक संदेश

इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को डिग्री प्रदान करना नहीं है, बल्कि उन्हें ऐसा विचारक और नवप्रवर्तक बनाना है, जो समाज की समस्याओं का समाधान खोज सकें। सच्ची खुशी तब मिलती है, जब हम अपने ज्ञान और नवाचार के माध्यम से समाज और पर्यावरण के लिए सकारात्मक बदलाव लाते हैं। यह वर्कशॉप हमारे छात्रों के भीतर छिपी उद्यमशीलता की भावना को जागृत करने और उन्हें सफलता के नए आयामों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता

इस वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरुण कुमार सक्सेना उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती श्रुति गंगवार (माननीय सांसद) एवं श्री घनश्याम खंडेलवाल (प्रख्यात उद्योगपति, बरेली) तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. (डॉ.) ऋतु नारंग (विभागाध्यक्ष, मैनेजमेंट विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय) शामिल होंगे। कार्यक्रम के संरक्षक प्रो. संजय मिश्रा (पीएम-उषा समन्वयक) हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य संकाय सदस्यों में डॉ. सौरभ वर्मा और डॉ. करुणा की भी उपस्थिति रही।

पुस्तक ‘Managing For Belongings’ का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान ‘Managing For Belongings’ शीर्षक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस पुस्तक की लेखिकाएँ प्रो. (डॉ.) तुलिका सक्सेना और सुश्री वैशाली विश्वकर्मा हैं। पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम के बौद्धिक एवं अकादमिक महत्व को और बढ़ाता है तथा प्रबंधन संबंधी विचारों और ज्ञान के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

आयोजन समिति

विश्वविद्यालय के इनोवेशन काउंसिल और कंसल्टेंसी सेल द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी निभाई जा रही है। कार्यक्रम की निदेशक प्रो. (डॉ.) तुलिका सक्सेना, कन्वेनर प्रो. यतींद्र कुमार और सह-कन्वेनर डॉ. रुचि द्विवेदी के नेतृत्व में पूरी टीम तैयारियों में जुटी हुई है।कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में सुश्री वैशाली विश्वकर्मा, सुश्री शुभी अग्रवाल और श्री रोबिन कुमार तथा सह-समन्वयक के रूप में सुश्री मनीषा सिंह, सुश्री गरिमा गंगवार, श्री धर्मबीर सिंह, श्री तेजेंद्र कुमार और श्री पुष्पेंद्र कठेरिया सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के छात्रों, शोधार्थियों और स्टार्टअप्स के लिए ज्ञान अर्जित करने, नए विचारों को समझने और उद्योग जगत के अनुभवी व्यक्तित्वों से सीधे जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

मीडिया सेल, एमजेपीआरयू, बरेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *