संदिग्ध परिस्थितियों में बीए छात्रा ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

Share
सिंभावली/हापुड़।थाना सिंभावली क्षेत्र में मध्य गंगा नहर खुड़लिया पुल से एक बीए छात्रा ने नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। नहर में पानी अधिक होने से तलाश में परेशानी हो रही है।ना प्रभारी ने बताया कि छात्रा फरीदपुर निवासी पायल है, जो मेरठ के एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई करती थी। वह स्कूटी से घर से निकली थी, जो पुल के पास खड़ी मिली है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रा के कूदने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सिंभावली: मध्य गंगा नहर में कूदी छात्रा का शव 3 घंटे बाद बरामद
 मध्य गंगा नहर खुड़लिया पुल से कूदने वाली बीए छात्रा का शव करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने नहर से बरामद कर लिया।बताया जा रहा है कि फरीदपुर निवासी छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची सिंभावली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया और शव को बाहर निकाला।पलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *