“पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक  श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, में अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धा-सुमन/ पुष्प चक्र अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 

Share
हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद कानपुर देहात में कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में “पुलिस स्मृति दिवस” का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भाँति किया गया। पुलिस अधीक्षक  कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश एवं समाज की सुरक्षा हेतु अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा गार्द द्वारा शोक सलामी दी गयी । तत्पश्चात कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के अदम्य साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।पुलिस अधीक्षक  द्वारा कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों की शौर्यगाथा का स्मरण करते हुए उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र तथा समाज के प्रति समर्पण को नमन किया गया। महोदया ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ उनका त्याग, शौर्य एवं कर्तव्यनिष्ठा पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।महोदया ने कहा कि कर्तव्यपथ पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों के पराक्रम एवं बलिदान से उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रत्येक सदस्य गौरवान्वित है। उनका अदम्य साहस, कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा एवं जनसेवा का भाव पुलिस बल को सदैव पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता रहेगा।पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अमर शहीद पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रसाद, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।कानपुर देहात पुलिस अमर शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान एवं कर्तव्यनिष्ठा को शत-शत नमन करती है। उनके त्याग एवं समर्पण की स्मृति सदैव अक्षुण्ण रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *