लखनऊ। रक्षामंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अक्षय पात्र फाउंडेशन के सहयोग से 10 हजार राशन किट वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत क्षेत्र के 10 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई जाएगी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व में बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया था कि क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसी क्रम पूर्व में उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दैनिक जनसुविधाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए थे।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/साथ ही, प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से 10 हजार परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराने का अभियान शुरू करने की पहल की गई।अभियान का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रक्षा मंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी केपी सिंह और जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। राशन किट का वितरण व्यवस्थित और सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित करेंगी। इस पहल का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना और उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग प्रदान करना है।इस अवसर पर सतीश वर्मा, अनुराग साहू, अमित त्रिपाठी, शैलेंद्र मौर्य, सुनील सिंह, राम शरण, श्रेया निगम, सचिन गुप्ता, शीलू जायसवाल सहित अभियान से जुड़े अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।