छज्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट और पथराव में तीन घायल

Share
कांठ। मकान के छज्जे को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया।कांठ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में मकान के छज्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। बताया गया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इसके बावजूद फिर से इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया। इसमें तीन लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कांठ के थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि मोहम्मद हामिद की तहरीर पर वसीम उर्फ शेरू, फैज, सलीम, जिशान, फैजान, नईम, खुर्शीद, समीर और फरदीन समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को जिशान, फैजान, वसीम और मोहम्मद दानिश को गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी कांठ के न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *