जमानिया नगर के बलुआ घाट स्थित रामलीला मैदान में श्री प्राचीन रामलीला समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में भगवान श्रीराम की वन यात्रा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। मंचन के दौरान शबरी के जूठे बेर प्रेमपूर्वक स्वीकार करने का भावपूर्ण प्रसंग, सुग्रीव और अंगद से जुड़े प्रसंग, सुग्रीव काराज्याभिषेक तथा भगवान श्रीराम के आदेश पर हनुमान जी का लंका पहुंचना दर्शाया गया। लंका में माता सीता की खोज के दौरान हनुमान जी ने राक्षसों का संहार किया और रावण की लंका में अग्नि लगाकर लंका दहन किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इन प्रसंगों के माध्यम से कलाकारों ने प्रभु श्रीराम की करुणा, भक्त हनुमान की अटूट भक्ति, साहस और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। रामलीला के दौरान उपस्थित श्रद्धालु जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। इस अवसर पर श्री प्राचीन रामलीला समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं आदर्श नगर पालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश गुप्ता जी सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।