कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना व अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक बूथ पर अधिकतम 1500 मतदाता ही रखे जाएं, इससे अधिक मतदाता वाले बूथों का अनिवार्य रूप से संभाजन किया जाए।जनपद की तीनों विधानसभाओं – 58-हापुड़, 59-गढ़मुक्तेश्वर एवं 60-धौलाना के सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन संबंधित एसडीएम / तहसीलदार द्वारा किया जाए।
read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/मतदेय स्थलों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं (AMF) जैसे- रैंप, पेयजल, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर एवं छाया की व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो।ऐसे भवन जो जर्जर हैं या जिनमें मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, उनके स्थान पर नए भवनों का प्रस्ताव भेजा जाए।मतदेय स्थलों के संभाजन का प्रस्ताव राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर एवं मान्यता प्राप्त दलों से आपत्ति/सुझाव प्राप्त कर 25 अक्टूबर तक आयोग को भेजा जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि “मतदेय स्थलों का संभाजन मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाए, ताकि मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो।”