एमार गोमती ग्रीन्स में दुर्गा पूजा उत्सव का उल्लास, भक्ति और संस्कृति का संगम

Share
लखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित एमार गोमती ग्रीन्स सोसायटी में दुर्गा पूजा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के साथ ही सोसायटी का वातावरण भक्तिमय हो उठा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और धार्मिक आयोजनों ने उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया है।उत्सव के दौरान सोसायटी की महिला समूह के साथ पुरुष वर्ग भी पूरे उत्साह से धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता कर रहा है। महिला समूह की प्रस्तुतियों के साथ पुरुष वर्ग द्वारा आयोजित भजन-कीर्तन ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति संगीत और सामूहिक कीर्तन के माध्यम से पूरा परिसर मां दुर्गा की आराधना में सराबोर नजर आ रहा है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
इस आयोजन की विशेषता सोसायटी के निवासियों की सामूहिक सहभागिता और आपसी सहयोग है। बच्चे, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सभी उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से सोसायटी में सामाजिक समरसता, सामुदायिक एकजुटता और सनातन परंपराओं के प्रति आस्था का सुंदर संदेश प्रसारित हो रहा है।आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजकिशोर राकेश सहित सोसायटी के समस्त निवासी पूरे उत्साह और उमंग के साथ दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हो रहे हैं। यह आयोजन न केवल मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और भक्ति की अभिव्यक्ति है, बल्कि आपसी सौहार्द, सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी एक सार्थक प्रयास बन गया है। सोसायटी में चारों ओर गूंजते देवी गीत, भजन-कीर्तन और भक्तिमय प्रस्तुतियां उत्सव को यादगार बना रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *