आमजनमानस की जनसमस्याओं के निस्तारण में हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं – डीएम 

Share
 चित्रकूट – गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर तहसील सभागार में मिशन शक्ति अभियान को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के सानिध्य में पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में चकरोड, आवासीय भूमि, विद्युत, चकबंदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान कुल 116 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।डीएम पुलकित गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता एवं शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की जाती है।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।जिलाधिकारी ने विशेष तौर पर ध्यान आकृष्ट किया एवं आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यह माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल है। अतः संबंधित अधिकारी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही शिकायतकर्ता से प्राप्त फीडबैक पर भी विशेष ध्यान दें।डीएम ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनशिकायतों का प्रभावी निस्तारण करना सुनिश्चित करें एवं आमजनमानस की जनसमस्याओं में किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही न बरती जाए और इस बात का विशेष ख्याल रखें की आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जनसुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर राजापुर सुश्री पूजा गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल वर्धन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *