विद्यार्थियों ने रामलीला के पात्रों की वेशभूषा पहनकर किया शानदार अभिनय 

Share
नहटौर । हल्दौर रोड स्थित सीबीएससी से मान्यता प्राप्त सीनियर सेकेंडरी स्कूल एमकेडी अग्रिम अकादमी में दशहरा पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें बच्चों व विद्यालय के अध्यापकों ने लगभग 20 फ़ीट ऊँचा रावण बनाकर उसका दहन किया। छात्र दैविक, काव्य रूद्र अथर्व ने राम, लक्ष्मण व सीता सहित रामलीला के पात्रों की वेशभूषा पहनकर शानदार अभिनय कर मंत्रमुग्ध कर दिया। शिवाजी ने रावण के पात्र की भूमिका निभाई। प्राप्त समाचार के अनुसार विद्यालय निदेशक अंकित अग्रवाल व प्रधानाचार्या तृप्ति अग्रवाल की उपस्थित में दशहरा पर्व पर विद्यालय में रामलीला मंचन का आयोजन किया गया।
read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/जिसमें विद्यालय के बच्चों के रामलीला के पात्रों का रूप धारण कर स्तुति का अभिनव किया। विद्यार्थियों ने इस मौके पर डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पात्र श्रीराम द्वारा रावण का दहन किया गया। विद्यालय निदेशक अंकित अग्रवाल ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों व अध्यापकों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रामायण से हमें यह शिक्षा लेनी चाहिए कि हमेशा बुराई की हार और सच्चाई की जीत होती है तथा हमें श्रीराम की भाँति मर्यादित होकर कार्य करने चाहिए और रामायण की बातों का अपने निजी जीवन में अनुसरण करना चाहिए, तभी हम सुखी जीवन व्यवतीत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *