गाजीपुर/जमानियां। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा के जिला प्रभारी अजीत चौबे ने जमानियां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. केदार नाथ सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्र के समर्थन में मतदान करने की अपील की।अजीत चौबे ने गहमर इंटर कॉलेज, दिलदारनगर, जमानियां सहित विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं के साथ बैठक की।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाते हुए उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग की उन्नति और उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की नीतियां देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं।जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से संवाद कर चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, दिलदारनगर नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, अमित सिंह, भक्ति सिंह, शक्ति सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।