गाजीपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की जिला शाखा गाजीपुर ने पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने पर आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि 60 से 90 वर्ष तक के बुजुर्ग पेंशनरों को बिना समुचित प्रशिक्षण के ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने मांग की है कि पूर्व की भांति ऑफलाइन व्यवस्था भी बहाल की जाए। ऐसा नहीं होने पर आगामी 2 नवंबर को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में गुरुवार को आयोजित संगठन की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान और संगठन के प्रस्तावित द्विवार्षिक अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि पहले चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान की ऑफलाइन सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था अनिवार्य किए जाने से बुजुर्ग पेंशनरों को परेशानी हो रही है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने मांग की कि मानवीय आधार पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों व्यवस्थाएं लागू की जाएं, ताकि भुगतान में अनावश्यक विलंब न हो और बीमारी की स्थिति में पेंशनरों को समय से उपचार मिल सके।कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने आगामी द्विवार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस वर्मा ने प्रदेश संगठन की गतिविधियों और शासन स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी दी। जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने सदस्यता नवीनीकरण और अधिवेशन शुल्क अक्टूबर माह के अंत तक जमा करने का आग्रह किया। कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष उग्रसेन सिंह ने दो नवंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सदस्यों से एकजुट होने की अपील की।बैठक में दिनेश चन्द्र शर्मा, डॉ. दिनेश सिंह, रमाशंकर यादव, जिउत शर्मा, डॉ. सुग्रीव सिंह, उमेश श्रीवास्तव, गोपाल पांडेय, बैजनाथ तिवारी, बृजेश यादव, नाथ तिवारी, शकील अहमद, ज्ञानेंद्र ओझा, अनूप सिन्हा, जयप्रकाश पाण्डेय, शिव कुमार, नरेन्द्र सिंह, लल्लन सिंह, बीरेन्द्र सिंह, जगदीस गुप्ता, अक्षयवर राय, मोहम्मद अली, कालिका सिंह, चंद्रबली राम और जयप्रकाश वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे और जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अंत में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।