मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी,

Share
शेरकोट । थाना शेरकोट की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को गांव नसरीदीवाला में जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम के तीसरे दिन दरोगा ललित कुमार के नेतृत्व में टीम ने महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, बाल विवाह की रोकथाम और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए।अभियान के दौरान विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह,read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नशा मुक्ति भारत अभियान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।टीम ने वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 व 108 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया। ग्रामीणों को पंपलेट वितरित करने के साथ नोडल अधिकारियों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए। अभियान में अजीत कुमार, मोहित नागल, महिला सिपाही आशु और प्रियंका शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *