चोरी गया टिपलर बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Share
शेरकोट । पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया टिपलर व चोरी में प्रयुक्त किया गया ट्रैक्टर और 25 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धोखाधड़ी और बरामदगी से संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है।   जानकारी के अनुसार ग्राम हरेवली निवासी राजकुमार ने 12 अक्तूबर को तहरीर देकर बताया था कि 30 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके ट्रैक्टर से टिपलर चोरी कर लिया था। तहरीर के आधार पर थाना शेरकोट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव भोजावाला उर्फ मिर्जालीपुर चौहड़ निवासी विपिन और शिवम ने कथित रूप से चोरी का टिपलर ग्राम महेश्वरी जट थाना कोतवाली निवासी मतलूब को 35 हजार रुपये में बेच दिया था। पूछताछ में मतलूब ने बताया कि उसने टिपलर 35 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का टिपलर,सोनालिका ट्रैक्टर और 25 हजार रुपये बरामद किए।पुलिस ने विपिन, शिवम और मतलूब को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना शेरकोट के उपनिरीक्षक संजयपाल तथा कांस्टेबल कुमार, मुकेश कुमार और शिवकुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *